Jabalpur News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और कंप्यूटर क्रांति के जनक, राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी चौक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि सभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर विधायक लखन घनघोरिया, कांग्रेस नेता दिनेश यादव और नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक लखन घनघोरिया ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान देश के डिजिटल विकास और कंप्यूटराइजेशन में अद्वितीय है। उन्होंने राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके द्वारा की गई ऐतिहासिक पहल का स्मरण किया, जो आज भी देश की प्रगति में सहायक साबित हो रही है।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने इस अवसर पर कहा, "राजीव गांधी जी के विचार और उनकी दृष्टि आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका योगदान भारत के आधुनिकरण में महत्वपूर्ण है और हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करना चाहिए।"

इस अवसर सतीश तिवारी, मुकेश राठौर,झल्ले लाला जैन, अनुराग गढ़ावल,अमरीश मिश्रा,संतोष पंडा,गुड्डू नबी,रविन्द्र कुशवाहा,रविन्द्र गौतम,मनोज नामदेव,रिजवान अली कोटी, संदीप जैन, उमेश पटेल, विष्णु विनोदिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post