Jabalpur News: विधायक पाण्डे ने सड़क पर उतरकर किया ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डे ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए स्वयं सड़क पर उतरकर निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को बुलाया और उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

डॉ. पाण्डे ने कहा, "शहर का ट्रैफिक ठीक करना हमारी प्राथमिकता है, और जनता की परेशानी हमारी परेशानी है।" उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रैफिक व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। उनके इस कदम से जनता में प्रशासन के प्रति सकारात्मक संदेश गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post