Jabalpur News: त्यौहार सीजन में ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, रेलवे ने विशेष टिकट जांच अभियान शुरू, ट्रेनों की रद्दीकरण की जानकारी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। त्यौहार सीजन के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इस दौरान न केवल आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री, बल्कि बिना टिकट और अनधिकृत टिकट से यात्रा करने वाले भी ट्रेन में देखे जा रहे हैं। वहीं, रेलवे ने ट्रेनों की रद्दीकरण की प्रक्रिया भी जारी रखी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के शहडोल-न्यू कटनी जंक्शन में विद्युतीकरण कार्य के कारण जबलपुर-अंबिकापुर, हमसफर समेत अन्य ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है।

सैकड़ों यात्रियों से जुर्माना वसूला

जबलपुर रेल मंडल के कमर्शियल विभाग ने मंगलवार से ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान जबलपुर से रवाना होने वाली ट्रेनों और यहाँ से गुजरने वाली ट्रेनों में जांच की गई, जिसमें सैकड़ों यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।

विशेष टिकट जांच अभियान 13 से 21 अगस्त तक

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के निर्देश पर रेलवे ने विशेष टिकट जांच अभियान चलाया है। यह अभियान वाणिज्य विभाग और आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाएगा। डॉ. वर्मा के अनुसार, यह अभियान 13 से 21 अगस्त तक जबलपुर मंडल के समस्त खंडों में चलेगा।

विशेष टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेगा

ब्यौहारी, कटनी, श्रीधाम, पिपरिया, रीवा, दमोह, सागर, खुरई और अन्य क्षेत्रों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

ट्रेनों की रद्दीकरण की जानकारी

- जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस: 27 जुलाई से 5 सितंबर तक निरस्त।

- संतारागाछी-जबलपुर हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस: 28 अगस्त से 4 सितंबर तक निरस्त।

- कटनी-चिरमिरी: 28 अगस्त से 5 सितंबर तक निरस्त।

- बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस: 27 जुलाई से 4 सितंबर तक निरस्त।

- रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस: 28, 30 अगस्त और 2, 4 सितंबर को निरस्त।

Post a Comment

Previous Post Next Post