दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने जिला पंचायत कार्यालय पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सांसद आशीष दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रभात साहू, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया, कलेक्टर दीपक सक्सेना, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, और नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव भी उपस्थित थे।
Tags
jabalpur