Jabalpur News: उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी से की सौजन्य भेंट

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता श्रीमती जयश्री बैनर्जी के निवास पर सौजन्य भेंट की। उन्होंने बैनर्जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके कुशलक्षेम की कामना की। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रभात साहू, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post