दैनिक सांध्य बन्धु उज्जैन। प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को मुंबई से आए भक्त कन्नू भाई पुरुषोत्तम मर्चेंट ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों के लिए 3 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने चेक स्वीकारते हुए दानदाता को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रशांत त्रिपाठी और मेहुल वेद भी उपस्थित रहे। मंदिर प्रशासन ने इस उदार दान के लिए कन्नू भाई का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि मंदिर के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
Tags
madhya pradesh
