MP News: राखी के चलते DAVV ने आगे बढ़ाई एग्जाम, 20 की जगह 24 अगस्त को होंगे पेपर

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। DAVV ने बीकॉम, बीए, बीएससी और बीबीए सहित अन्य यूजी कोर्स की फर्स्ट ईयर की 20 अगस्त को होने वाली एग्जाम को आगे बढ़ाकर 24 अगस्त को कर दिया है। 19 अगस्त को राखी होने के कारण बड़ी संख्या में बाहर से आए स्टूडेंट्स ने यह मांग की थी कि वे राखी के अगले दिन परीक्षा देने में असमर्थ होंगे। 

छात्रों की मांग पर लिया निर्णय

इंदौर के बाहर अन्य जिलों से आकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स ने राखी के तुरंत बाद परीक्षा देने में असमर्थता जताई थी। साथ ही, कॉलेजों ने ऑब्जर्वर और एग्जाम ड्यूटी के लिए स्टाफ की अनुपलब्धता का भी मुद्दा उठाया था। इन कारणों को ध्यान में रखते हुए DAVV प्रशासन ने परीक्षा की तारीख बदलने का फैसला किया। 

61 हजार स्टूडेंट्स पर असर

इस बदलाव से 61 हजार स्टूडेंट्स प्रभावित होंगे। बीकॉम में 21 हजार, बीए में 18 हजार, बीएससी में 12 हजार और अन्य यूजी कोर्स के छात्र इस परीक्षा में शामिल हैं। इनमें से कई स्टूडेंट्स राखी के अवसर पर अपने घर जाते हैं और वापस लौटने में उन्हें दो से तीन दिन का समय लगता है। 

नई तिथि घोषित

मंगलवार को DAVV प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर नया शेड्यूल अपलोड कर दिया है, जिसके अनुसार अब यह परीक्षा 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post