Jabalpur News: वृहत महाकाली कालीधाम महोत्सव समिति के अध्यक्ष उदय सिंह राठौर को दी गई भावभीनी विदाई

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। प्रसिद्ध समाजसेवी और वृहत महाकाली कालीधाम महोत्सव समिति गढ़ाफाटक के अध्यक्ष उदय सिंह राठौर का शनिवार की रात देवलोक गमन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा रविवार को उनके निज निवास साकेत नगर से रानीताल श्मशान के लिए रवाना हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन और शुभचिंतक मौजूद रहे। 

सभी ने उदय सिंह राठौर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। परिजनों और स्वजनों की उपस्थिति में उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों सहित कई शुभचिंतक भी उपस्थित रहे और उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। दैनिक सांध्य बन्धु की ओर से सादर श्रद्धांजलि ।

Post a Comment

Previous Post Next Post