Jabalpur News: घमापुर चौराहे पर महिला पुलिस कर्मी ने युवक से बका बरामद किया

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। घमापुर चौराहे पर आज सुबह 11 बजे एक महिला पुलिस आरक्षक नेहा दुबे ने अपनी सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसके पास से बड़ा बका बरामद हुआ। 

आरक्षक नेहा दुबे अपनी ड्यूटी के दौरान युवक की संदिग्ध हरकतों पर नजर रख रही थीं। युवक बार-बार अपनी कमर पर हाथ लगा रहा था, जो उसकी गतिविधियों को और अधिक संदेहास्पद बना रहा था। नेहा दुबे ने तुरंत उसे रोका और स्थिति का आकलन करते हुए अपने बाकी पुलिस साथियों को मदद के लिए बुलाया। 

पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली, तो उसके कमर में छुपा हुआ एक बड़ा बका पाया गया। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने महिला आरक्षक नेहा दुबे की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की, जिसकी बदौलत एक संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सका। 

Post a Comment

Previous Post Next Post