Jabalpur News: हजरत सैय्यद अली हसन शाह अशरफी 'घोड़ा अस्पताल वाले बाबा' का पांच दिवसीय उर्स आज से शुरू

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हजरत सैय्यद अली हसन शाह अशरफी, जिन्हें 'घोड़ा अस्पताल वाले बाबा' के नाम से जाना जाता है, का पांच दिवसीय उर्स शरीफ आज से शुरू हो गया है। उर्स का आगाज आज बाद नमाज असर शाम 4 बजे परचम कुशाई के साथ होगा। 

इस धार्मिक आयोजन की सरपरस्ती पीर-ए-तरीकत सूफी मोहसिन मियाँ करेंगे। उर्स शरीफ में सैय्यद आजाद अली, मुईन खान, ख़ादिम अब्दुल रशीद खान, सलीम खान, सूफ़ी रजा कादरी, सूफ़ी जावेद चिस्ती, और पत्रकार मोहम्मद शरीफ सहित अन्य प्रमुख हस्तियां अक़ीदतमंदो से शिरकत करने की गुजारिश की है। 

उर्स के दौरान अक़ीदतमंद बड़ी संख्या में अपनी हाजिरी देंगे और बाबा के आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए दुआ करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post