Jabalpur News: रक्षाबंधन पर संस्कारधानी की बहनों को विशेष तोहफा, मेट्रो बसों में मुफ्त सफर की सुविधा

File Photo

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
रक्षाबंधन के अवसर पर जबलपुर की नगर सरकार ने शहर की बहनों को एक विशेष तोहफा दिया है। 19 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन, जबलपुर में महिलाएं और लड़कियां शहर की सभी 60 मेट्रो बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। यह सुविधा सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जिससे बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकेंगी।

शहर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इस पहल की घोषणा करते हुए सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन मातृशक्ति को किराए से मुक्त करके उन्हें सशक्त और सुरक्षित यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

जेसीटीसीएल के सीईओ सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में जबलपुर शहर में 50 बड़ी और 10 छोटी मेट्रो बसें संचालित हो रही हैं, जो शहर के चारों कोनों को कवर करती हैं। रोजाना करीब 15 हजार से अधिक लोग इन बसों में सफर करते हैं। रक्षाबंधन के दिन यह विशेष सुविधा बहनों को उनके भाइयों और रिश्तेदारों के घर तक पहुंचने में मदद करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post