मंत्री परमार ने कहा कि शासकीय विश्वविद्यालयें अब निजी विश्वविद्यालयों से बेहतर हो रही हैं, लेकिन कॉलेजों में घटती छात्र संख्या पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और प्राचार्यों को कॉलेज में अधिक समय देने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान मंत्री परमार ने विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय वैदिक गणित कार्यशाला में भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि वैदिक गणित को पाठ्यक्रम में पुनः शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही इसे सभी विश्वविद्यालयों में अनिवार्य विषय के रूप में लागू किया जाएगा।
इसके अलावा, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने सांस्कृतिक उत्थान न्यास के साथ एक एमओयू साइन किया है, जिसके तहत 'डिप्लोमा इन वैदिक गणित' और 'सर्टिफिकेट ऑफ वैदिक गणित' के कोर्स संचालित किए जाएंगे। मंत्री परमार ने यह भी कहा कि जबलपुर की यूनिवर्सिटी का कायाकल्प एक साल के भीतर पूरी तरह से बदल जाएगा, जिससे यह पुनः एक ऊंचे स्थान पर पहुंच जाएगी।
