Jabalpur News: खमरिया टापू को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह ने बुधवार को जबलपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पिपरिया कला में सामुदायिक पोषण वाटिका और ग्राम पंचायत मगरधा के खमरिया ग्राम के समीप नर्मदा नदी के टापू पर किए गए पौधारोपण का निरीक्षण किया।

इस मौके पर श्रीमती सिंह ने खमरिया स्थित टापू को पर्यटन स्थल का स्वरूप देने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि यहाँ पेवर ब्लॉक लगाए जाएं और पाथवे का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो जाने पर खमरिया टापू ग्राम पंचायत की आय का अच्छा स्रोत भी बन सकता है।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत जबलपुर के सहायक यंत्री, संबंधित उपयंत्री, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, और ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post