दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र के कूम्हिखुर्द गांव के पास एक तेज रफ्तार कार रात करीब 1 बजे बरगी नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में सवार चार युवकों में से दो युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ (State Disaster Emergency Response Force) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। लापता युवकों की तलाश जारी है और टीम पूरी तत्परता से बचाव कार्य में जुटी हुई है।
Tags
jabalpur
