दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना को प्रवर अधीक्षक डाक आशीष श्रीवास्तव ने सौजन्य भेंट कर डाक विभाग द्वारा राम जन्मभूमि पर जारी सोविनियर की प्रति सौंपी।
इस भेंट के दौरान श्रीवास्तव ने कलेक्टर को डाक विभाग द्वारा बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए संचालित सुकन्या समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने इस योजना से अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की।
Tags
jabalpur
