Jabalpur News: भाजपा पार्षद पति और साथियों द्वारा मजदूर के पुत्र की बेरहमी से पिटाई, देखे वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रविदास नगर, राधाकृष्णन वार्ड के निवासी श्यामलाल चौधरी ने अपने पुत्र के साथ हुई मारपीट की घटना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। श्यामलाल चौधरी, जो स्व. श्री बालगिरी चौधरी के पुत्र हैं, ने बताया कि 5 अगस्त 2024 की शाम 5 बजे भाजपा नेता नगर महामंत्री रत्नेश सोनकर के बड़े भाई और राधाकृष्णन वार्ड की पार्षद माधुरी सोनकर के पति बाबू उर्फ राजेश सोनकर और उनके साथ अन्य 4-5 लोग उनके घर पर आए। उन्होंने उनके छोटे पुत्र अमन को बेरहमी से मारना शुरू कर दिया और गंदी-गंदी गालियाँ दी।

श्यामलाल चौधरी ने बताया कि जब उन्होंने बाबू सोनकर से इस हिंसा का कारण पूछा तो उन्होंने धमकी दी कि वे उनके पूरे मकान को तुड़वा देंगे। श्यामलाल ने अपने पुत्र को बचाने की कोशिश की लेकिन बाबू सोनकर और उनके साथी अमन को घसीटते हुए मारते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे। 

बड़ी मुश्किल से श्यामलाल अपने पुत्र को बचा पाए। उन्होंने बताया कि ये लोग हमेशा इलाके में दहशत का माहौल बनाए रखते हैं और जाते-जाते धमकी दी कि अगर शिकायत की तो उनके घर-मकान को तुड़वा देंगे और पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसा कर जेल भेज देंगे।

श्यामलाल चौधरी, जो एक गरीब मजदूर हैं, ने पुलिस से बाबू सोनकर और उनके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 



Post a Comment

Previous Post Next Post