Jabalpur News: 501 लीटर दूध से गुप्तेश्वर महादेव का किया गया अभिषेक

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हिंदू सेवा परिषद द्वारा श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में 501 लीटर दूध से भगवान गुप्तेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। इस धार्मिक आयोजन की अगुवाई गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. मुकुंद दास महाराज के सानिध्य में की गई। 

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के सावन माह में दूध से अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी परंपरा के अनुसार, हिंदू सेवा परिषद ने भगवान गुप्तेश्वर महादेव के दूध अभिषेक के साथ-साथ पूजन अर्चन भी किया। इस अवसर पर परिषद ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने और वहां के हिंदुओं को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

दुग्ध अभिषेक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अतुल जैसवानी, गौरव साहू, नितिन सोनपाली, उत्कर्ष रावत, सत्यम, और रघुवीर सहित अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post