Jabalpur News: शहीद भगत सिंह युवा विचार मंच ने अमर शहीद सरदार उधम सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए ज्ञापन सौंपा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहीद भगत सिंह युवा विचार मंच के सचिव डिम्पी बिन्द्रा ने जानकारी दी कि मंच ने अमर शहीद सरदार उधम सिंह की प्रतिमा की स्थापना के लिए जबलपुर के अपर आयुक्त नगर निगम प्रशांत कुमार गोंटिया को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यह मांग की गई कि वार्ड दयानंद सरस्वती (चंदन वन, क्राईस्चर्च स्कूल के पास) में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाए।

डिम्पी बिन्द्रा ने बताया कि अमर शहीद सरदार उधम सिंह ने जलियाँवाला बाग में जनरल डायर द्वारा किए गए नरसंहार का बदला इंग्लैंड जाकर लिया था, जो कि एक सच्चे देशभक्त की ही पहचान है। उनकी शहादत और देश के प्रति सच्चे प्रेम को देखते हुए, उनकी प्रतिमा की स्थापना संस्कारधानी जबलपुर के लिए एक गौरव की बात होगी। 

इस दौरान तजिन्दर सिंह टीटू, डिम्पी बिन्द्रा, प्रिंस सलूजा, रवि ठाकुर, प्रभजोत सिंह, सतीष राजपूत, रमनप्रीत सिंह हरियाल, हरविंदर सिंह, सरगुन सिंह, बलजीत सिंह, अशोक राजपूति, नवजीत सिंह गिल समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post