दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भाजपा केंट विधानसभा के पंडित अटल बिहारी बाजपेयी मण्डल में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. पंडित अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ समाजसेवी विजय रोहाणी ने अटल जी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनसंघ के समय से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता और मीशावंदी सुरेश सेन ने पुष्पांजलि अर्पित की और अटल जी को याद करते हुए कहा कि वे राजनीति के चाणक्य थे। उन्होंने राजनीति में एक नए परिवेश का निर्माण किया, जिसका परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी देश का नेतृत्व कर रही है और देश को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है।
इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष आशीष राव, संजय वर्मा, संजय कपूर, अजय पदम, सुंदर अग्रवाल, दशरथ पिल्ले, विकास बावरिया, पवन रजक, चमन रजक, संजय बावरिया, रूपा बावरिया, रतन सिंह राजपूत, शेखर पिल्ले, प्रमोद बेन, राजेश श्रीवास, आकाश मलिक, राहुल पिल्ले, सुधेश मलिक, भूपेन्द्र गौतम, विक्रम अमर, आसिफ हैदर, बलराम बाल्मीक, ऋषि बावरिया, राहुल कपूर, अंकित फ्रांसिस सहित मण्डल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
