दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पठान फाउंडेशन के जेरे एहतमाम मुफ्ती आज़म म.प्र. हज़रत मौलाना मुशाहिद रज़ा साहब की हज अदायगी के बाद वापसी पर शहर के हाजियों के साथ एक मिलन और इत्तेहाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जलसे की शुरुआत तिलावते कलाम-ए-इलाही से हुई, जिसके बाद नात और मनकबत का नजराना पेश किया गया।
मुफ्ती आज़म मौलाना मुशाहिद रज़ा साहब ने हज को एक रूहानी सफर और अल्लाह के कुर्ब का सबसे अच्छा अमल बताया। उन्होंने कहा कि बंदा अल्लाह की मोहब्बत में अपना सब कुछ छोड़ कर अल्लाह की राह में निकल पड़ता है।
इस मौके पर सभी हाजियों का इत्र एवं फूल मालाओं से इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम का संचालन रफीक खान और हाजी जावेद अत्तारी साहब ने किया। इस दौरान हाजी कदीर पहलवान, हाजी इसरार अहमद, हाजी अ. रहमान, हाजी मो. हनीफ खान, हाजी ताज मो. खान, हाजी शाहेद जहूरी, हाजी जाहेद मंसूरी, हाजी असलम पहलवान, हाजी अ. कादर, हाजी शाहनवाज खान समेत सभी हाजियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पठान फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी इसरार अहमद, रिजवान खान एडवोकेट, हाजी मजहर खान, चंगेज खान, जुनैद हैदर, एड. अमीनुद्दीन, एड. वाजिद हैदर, मो. तल्हा खान, शफीक खान, मोईन खान, हाजी कलीम पठान, यासिर अराफात खान, हाजी अल्ताफ खान, सुलतान खान समेत भारी संख्या में पठान फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। मुफ्ती आज़म म.प्र. ने फाउंडेशन की कामयाबी के लिए खास दुआ फरमाई।
