Jabalpur News: कृष्ण जन्माष्टमी पर डॉक्टर ने निभाई बासुदेव की भूमिका, बचाई नवजात की जान

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जब पूरा देश 26 जुलाई की रात कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मना रहा था, तब जबलपुर के डॉक्टर शुभम अवस्थी ने असल जिंदगी में बासुदेव की भूमिका निभाई और एक नवजात की जान बचाई। 

घटना रात 12:30 बजे की है, जब डॉक्टर शुभम अपने काम से मुक्त होकर सिविल लाइन स्थित अपने घर जा रहे थे। एल्गिन अस्पताल के पास उन्हें एक डिंडोरी निवासी महिला मिली, जिसे अपने 5 दिन के बच्चे के लिए ब्लड (PRP) की सख्त जरूरत थी। महिला अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रही थी, लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा, तो वह रोने लगी। 

डॉक्टर शुभम ने उसकी स्थिति को समझते हुए तुरंत उसे बंसल ब्लड बैंक ले जाकर अपनी ब्लड डोनेट की। यह कोई साधारण घटना नहीं थी, क्योंकि डॉक्टर शुभम ने 2 महीने के भीतर ही दूसरी बार रक्तदान किया था। उन्होंने 48वीं बार रक्तदान करके महिला के बच्चे की जान बचाई। 

इस कृष्ण जन्माष्टमी पर डॉक्टर शुभम ने असल में बासुदेव की भूमिका निभाई और एक नवजात के जीवन की रक्षा की। उनकी इस महान सेवा को श्रीकृष्ण की कृपा का प्रतीक माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post