Jabalpur News: जबलपुर एनएसयूआई द्वारा कोलकाता आर जी मेडिकल ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में समर्थन और न्याय की मांग

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) जबलपुर  ने कोलकाता के आर जी मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य रेप और मर्डर की घटना के खिलाफ अपना गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। एनएसयूआई जबलपुर ने इस घटना के विरोध में देश भर के डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे प्रयासों और विरोध प्रदर्शनों को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

जबलपुर एनएसयूआई के सदस्यों ने इस गंभीर घटना के संदर्भ में जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन महोदय को एक समर्थन पत्र सौंपा है। इस पत्र के माध्यम से एनएसयूआई ने देश भर में चल रहे न्याय के लिए विरोध प्रदर्शनों को नैतिक समर्थन दिया है और मेडिकल समुदाय के साथ एकजुटता जताई है।

एनएसयूआई ने की इस घटना के दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है और न्याय प्राप्ति के प्रयासों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया है।

एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल पूर्व जिला उपाध्यक्ष अदनान अंसारी ने कहा की एनएसयूआई परिवार कोलकाता की इस दुखद घटना के विरोध में उठाई जा रही हर आवाज के साथ खड़ा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस आंदोलन को और भी अधिक बल मिले और दोषियों को न्याय की सजा मिल सके।"

यह कदम उन सभी छात्रों, मेडिकल पेशेवरों, और समाज के अन्य वर्गों को एकजुट करने का प्रयास है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एनएसयूआई ने यह भी घोषणा की है कि वे आगे भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे और आवश्यकतानुसार विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करेंगे। इस दौरान, जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन महोदय ने एनएसयूआई के इस कदम की सराहना की और उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

समर्थन सौंपते वक्त एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अदनान अंसारी, प्रतीक गौतम, शफी खान, सक्षम यादव, शाहनवाज अंसारी, देवेंद्र शर्मा, एजाज अंसारी, कामिनी, शुभम चौधरी आदि उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post