Jabalpur News: नयागांव सोसाइटी में उप मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण, 200 पौधे लगाए

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नयागांव गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित के सोसाइटी परिसर में वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री और जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधे लगाए, जिनकी ऊंचाई 8 से 10 फुट थी।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करता है। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष  रजत भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अजय विश्नोई, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नू), शिरिश अग्रवाल समेत सोसाइटी के कई वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post