Jabalpur News: नयागांव सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के उपलक्ष्य में नयागांव गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित के समिति कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष रजत भार्गव ने की। ध्वजारोहण समारोह में सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य विधायक अजय विश्नोई, उपाध्यक्ष 7 संजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राजीव दुसाज, सुबोध कुमार जैन, श्रीमती उषा बिरथरे, श्रीमती माधवी महेश्वरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

ध्वजारोहण के बाद, सोसाइटी की महिला मंडल ने देशभक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी, जिससे माहौल में उत्साह और देशभक्ति की भावना जागृत हुई। इसके साथ ही, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोसाइटी में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post