दैनिक सांध्य बन्धु अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक भीषण सड़क हादसे में NTPC के एक कर्मचारी, उनकी पत्नी और उनके बेटे की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना सीतापुर थाना क्षेत्र में हुई। ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी हरिनारायण शर्मा (58), जो NTPC सिंगरौली में कार्यरत थे, अपनी पत्नी चंदा शर्मा (58) और बेटे पियूष (32) के साथ कार से घर लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे उनकी कार NH-43 पर काराबेल के पास तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए और ट्रक ने एक किलोमीटर तक कार को घसीटा। पुलिस ने गैस कटर की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला। टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुले थे, लेकिन फिर भी किसी की जान नहीं बच सकी। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Tags
chhattisgarh
