Jabalpur News: खतरनाक और जर्जर भवनों को गिराने के आदेश, जनहानि रोकने के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना की पहल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी दीपक सक्सेना ने जिले में संभावित जनहानि को रोकने के लिए खतरनाक और जर्जर भवनों, दीवारों, और बाउंड्रीवॉल जैसी संरचनाओं को गिराने और हटाने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्देश हाल ही में भारी बारिश के चलते हुए हादसों को देखते हुए दिया गया है, जिनमें सागर में एक दुर्घटना में 9 बच्चों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु भी शामिल है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 74/स्टेनो/2024 के तहत संबंधित अधिकारियों को इन संरचनाओं का सर्वेक्षण कर प्राथमिकता से हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके अंतर्गत:

1. जिला पंचायत, नगरपालिका निगम, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत, और ग्राम पंचायत के सभी सचिवों को जर्जर संरचनाओं का सर्वेक्षण कर उन्हें नियमानुसार गिराने के निर्देश दिए गए हैं।

2. जनता से अपील की गई है कि वे जर्जर और खतरनाक संरचनाओं की जानकारी फोटो और लोकेशन के साथ "डीएम जबलपुर" के व्हाट्सएप नंबर 7587970500 पर भेज सकते हैं।

3. प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post