पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे: 'जब तक पीएम मोदी यूक्रेन में हैं, नहीं होगा कोई हमला', रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा ऐलान

PM Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 को यूक्रेन पहुंचे, जहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा की उम्मीद है। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जब तक पीएम मोदी यूक्रेन में हैं, रूस की ओर से कोई हमला नहीं होगा। 

प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा के बाद यूक्रेन पहुंचे, जहां कीव में उन्हें भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद मोदी और जेलेंस्की के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें चार समझौता ज्ञापनों (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें ह्यूमेनिटेरियन सहायता, खाद्य और कृषि, चिकित्सा और दवाइयां, और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्रों में समझौते शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कीव में अपने सात घंटे के प्रवास के दौरान ओएसिस ऑफ पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और युद्ध में जान गंवाने वाले बच्चों की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए मारे गए बच्चों के सम्मान में एक खिलौना भी रखा। 

इस दौरे को रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post