दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। धनवंतरी नगर चौराहे पर आज रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न लोधी संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों ने रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रह्लाद पटेल और पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने भी इस अवसर पर रानी अवंतीबाई को पुष्पांजलि अर्पित की। आयोजन समिति के सदस्य रुद्र प्रताप ठाकुर ने बताया कि हर साल रानी अवंतीबाई की जयंती पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन सभी लोग एकत्र होकर उनके आदर्शों और मार्गदर्शन का पालन करने का संकल्प लेते हैं।
इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने मिलकर भाईचारे और समाजिक एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Tags
jabalpur
