BIG Breaking: बांग्लादेश में शेख हसीना का इस्तीफा, सेना अंतरिम सरकार बनाएगी, सेना प्रमुख बोले- हालात सुधारने का मौका दीजिए, पीएम आवास में घुसे प्रदर्शनकारी

दैनिक सांध्य बन्धु ढाका। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन के हिंसक होने के बाद सोमवार को ढाका में हालात बेकाबू हो गए हैं। करीब 4 लाख लोग सड़कों पर हैं।

राजधानी में जगह-जगह हिंसा और तोड़फोड़ हो रही है। पीएम शेख हसीना ने पीएम आवास छोड़ दिया है। न्यूज एजेंसी AFP ने सूत्रों के हवाले बताया है कि प्रधानमंत्री ने ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गई हैं। उनके साथ उनकी बहन रेहाना भी हैं।

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हसीना मिलिट्री हेलिकॉप्टर से भारत पहुंच गई हैं। उनके पश्चिम बंगाल में होने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो की मुताबिक, कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं। इसमें 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने तंगेल और ढाका में अहम हाइवे पर कब्जा कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post