Jabalpur News: रक्षाबंधन पर शिवाजी ग्राउंड में सैनिकों और विधायक को बहनों ने बांधी राखी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शिवाजी ग्राउंड में आज रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने कैंट विधायक अशोक रोहाणी के साथ सैनिकों को भी राखी बांधकर भाईचारे और सम्मान का संदेश दिया। इस भावुक मौके पर सैनिकों ने भी बहनों को नगद राशि के रूप में तौफा भेंट किया। कार्यक्रम में कैंट विधायक अशोक रोहाणी के अलावा क्षेत्र की पार्षद और अन्य महिलाएं एवं बहनें भी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं, जिन्होंने इस पर्व को विशेष और यादगार बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post