Jabalpur News: भंवरताल में पानी की टंकी के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत भंवरताल स्थित स्ट्रीट कल्चरल में पानी की टंकी के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें विक्टोरिया अस्पताल की एक पर्ची मिली। इस पर्ची में मृतक का नाम और उसके पिता का नाम तो दर्ज था, लेकिन उसका पता नहीं लिखा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति संभवतः भीख मांगकर जीवनयापन करता था। उसके पास से दवाइयों की कई शीशियां और अन्य दवाइयां भी मिली हैं, जिससे अंदेशा है कि वह किसी बीमारी से पीड़ित था। शायद वह विक्टोरिया अस्पताल में इलाज के दौरान बिना बताए भाग गया था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post