मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको किसी से कोई काम सोच विचारकर करवाना ही बेहतर रहेगा।
वृष राशिः
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए भाग्य के नजरिए से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की आवश्यकता है।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। नौकरी में यदि आप कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपने धन के निवेश को लेकर कोई प्लान बना रहे हैं तो आप अभी कुछ समय रुक जाएं। आपको किसी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। यदि आप बुद्धि और विवेक से काम लेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी भी प्रकार के तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।
मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए सुख साधनों को बढ़ाने के लिए रहेगा। रोजगार की तलाश में परेशान चल रहे, लोगो को कोई खुशखबरी करने को मिल सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो फलीभूत होंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
कुंभ राशिः
कुंभ राशि के जातकों को अपने काम में लापरवाही करने से बचना होगा। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आपको ज्यादा परेशान नहीं होना है। आप किसी बात को लेकर संयम से काम लें, तो बेहतर रहेगा।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे और उनके लिए कुछ सरप्राइस भी लेकर आएंगे। संतान को किसी काम को लेकर चिंता सता सकती है।
