मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो आपको उससे दूर रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।
वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप बेफिजूल के खर्चे में लगे रहेंगे, जिसके बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके किसी लिए गए फैसले से आपको पछतावा होगा।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी काम को पूरा करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा करेंगे। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आप किसी दूसरे पर आश्रित ना रहें और अपनी बुद्धि व विवेक से काम ले। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको किसी बेवजह के काम में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ काम ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। संतान के मनवाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपने कामों में कोई ढील दी, तो आप समस्या में आ सकते हैं।
मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ घूमने फिरने के लिए समय निकालना होगा, नहीं तो दोनों के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में कोई बंटवारे को लेकर बातचीत हो सकती है, जो आपको परेशानी दगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
