दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही में घमापुर थाना क्षेत्र से एक महिला को 45 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के आदेश पर किया गया, जिसमें क्राइम ब्रांच और घमापुर पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी।
घमापुर थाना प्रभारी सतीष कुमार अंधवान के अनुसार, महिला रूकमणि कुचाबंधिया, जो तेल मिल के पास कुचबंधिया मोहल्ला की निवासी है, को शराब बेचने की फिराक में रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी महिला के पास से 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जिसे तीन कुप्पियों और एक-एक लीटर की बॉटल में रखा गया था। आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
