
स्टेनो साधना शर्मा
दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर। मुरैना कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ महिला स्टेनो साधना शर्मा के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। यह घटना 17 अगस्त की शाम को उस समय हुई जब साधना शर्मा महाराज बाड़ा से शॉपिंग करके ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में राम मंदिर तिराहे पर दो अज्ञात युवक रिक्शा में आकर बैठे। जब साधना शर्मा अपने घर के पास न्यू रेलवे कॉलोनी उतरीं, तो उन्होंने पाया कि उनके गले से दो तोला वजनी सोने की चेन गायब थी।
साधना शर्मा ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन FIR दर्ज होने में तीन दिन का समय लग गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का आश्वासन दिया है। शहर में चोरी की घटनाएं फिर से बढ़ने लगी हैं, जिससे नागरिकों में भय का माहौल है।