MP News: शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की हत्या

दैनिक सांध्य बन्धु उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के जय सिंह पुरा में मंगलवार रात एक शराब दुकान के पास शराब पी रहे युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान, साजिद नामक युवक ने चाकू से हमला कर राहुल सूर्यवंशी (24) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल राहुल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर साजिद को रात ही हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। राहुल महाकाल मंदिर के पास फूल-प्रसाद की दुकान पर काम करता था, जबकि आरोपी साजिद जूस की दुकान चलाता है। विवाद का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post