MP News: एसिड को शराब समझकर पीने से युवक की मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। द्वारकापुरी इलाके में एक युवक की एसिड पीने से मौत हो गई। मृतक सुभाष, जो फूड प्रोडक्ट कंपनी में सेल्समैन था, अक्सर शराब के नशे में घर लौटता था। शुक्रवार की रात, शराब पीकर घर आने के बाद सुभाष ने गलती से बाथरूम में रखी एसिड की बोतल को शराब समझकर पी लिया।

कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। सुभाष की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post