दैनिक सांध्य बन्धु चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली, 2 मंत्री और 5 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इसके अलावा, एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया है और 2 पूर्व मंत्रियों को पुनः टिकट दिया गया है।
इस लिस्ट में 2 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को दर्शाते हैं।