Jabalpur News: मानसून की रवानगी पर फिर भी भीगेगा जबलपुर, 21 सितंबर के बाद बारिश के आसार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। इस बार औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अब मानसून विदाई की कगार पर है, लेकिन रवानगी से पहले शहर में एक बार और अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 21-22 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां फिर से सक्रिय हो सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, सीधी और रांची से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। साथ ही, दक्षिण पूर्वी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण भी बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर दिशा में केंद्रित है, जिसके प्रभाव से 21-22 सितंबर से बारिश के आसार हैं।

बारिश का आंकड़ा गत वर्ष से अधिक

इस वर्ष जबलपुर में अब तक 1456.3 मिमी (57 इंच) बारिश हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 99 मिमी (4 इंच) अधिक है। पिछले वर्ष इस समय तक 1357.1 मिमी (53 इंच) बारिश हुई थी। 

तापमान में हल्की बढ़ोतरी

बारिश थमने के बाद जबलपुर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post