News Update: शिवाजी मूर्ति गिरने के विरोध में MVA का प्रदर्शन, पवार-उद्धव ने इसे 'जूता मारो' आंदोलन कहा, शिंदे बोले- जनता इनको जूतों से पीटेगी

दैनिक सांध्य बन्धु मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में महाविकास अघाड़ी (MVA) ने आज मुंबई में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को 'जूता मारो' आंदोलन नाम दिया गया।

MVA के नेताओं ने साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च किया। इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, और नाना पटोले समेत प्रमुख नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान, उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पोस्टर पर चप्पल मारी, जबकि शरद पवार ने मूर्ति गिरने को भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने MVA के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष इस मामले पर राजनीति कर रहा है और जनता इसे देख रही है। शिंदे ने कहा कि आने वाले चुनावों में महाराष्ट्र की जनता MVA को जूतों से पीटेगी।

गेटवे ऑफ इंडिया को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है, और भाजपा ने भी MVA के खिलाफ दादर समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post