Jabalpur News: एनएसएस छात्रों ने 'स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता' का दिया संदेश

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छात्र इकाई ने गोदग्राम पिपरिया कला में "स्वच्छता ही सेवा 2024" अभियान के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेते हुए स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर जे.बेन एंटोन रोज़ और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश पाठक के मार्गदर्शन में छात्रों ने एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान छात्रों ने गांव में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की और स्थानीय लोगों को स्वभाव और संस्कार स्वच्छता के महत्व को समझाया।

इस अवसर पर छात्रों ने ग्रामीणों को न केवल बाहरी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, बल्कि उनके आचार-विचार और सामाजिक आदतों में स्वच्छता के महत्व को भी उजागर किया। 'स्वच्छता ही सेवा है' के संदेश के साथ यह शिविर स्वच्छता और नैतिकता के आदर्शों को बढ़ावा देने में सफल रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post