Jabalpur News: समरसता सेवा संगठन द्वारा क्षमा वाणी पर्व पर विचार गोष्ठी और प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। समरसता सेवा संगठन ने क्षमा वाणी पर्व के अवसर पर दत्त मंदिर गोलबाजार में एक विचार गोष्ठी और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री इंद्रमोहन भाटिया और मुख्य वक्ता मानस मृगेंद्र पं. बृजेश दीक्षित ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में क्षमा वाणी पर्व के महत्व और सनातन संस्कृति में क्षमा के भाव पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पं. बृजेश दीक्षित ने कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है और सभी प्रमुख धर्मों में इसका विशेष स्थान है। क्षमा से सहिष्णुता और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त होता है, जिससे मानव कल्याण संभव होता है। उन्होंने सनातन धर्म के चार पंथों—जैन, बौद्ध, सिख और हिंदू—में क्षमा के महत्व पर प्रकाश डाला।  

मुख्य अतिथि इंद्रमोहन भाटिया ने जैन धर्म को महान बताया और कहा कि क्षमा वाणी पर्व मनवचन कर्म से हुई त्रुटियों के लिए क्षमा मांगने का पर्व है। उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर जी से प्रेरणा लेने की बात कही और क्षमा के महत्व को रेखांकित किया।  

संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि यह पर्व आत्म शुद्धि का अवसर है और संगठन ने इसे समरसता सेवा का रूप मानते हुए 52वां कार्यक्रम आयोजित किया है।  

कार्यक्रम के दूसरे चरण में मथुरा जैन उत्साही, अमित जैन शास्त्री, डॉ. राकेश जैन सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान किया गया।  

कार्यक्रम का संचालन धीरज अग्रवाल और आभार सचिव उज्ज्वल पचौरी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post