Jabalpur News: जबलपुर-नागपुर में भीषण सड़क हादसाम, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर-नागपुर मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार वाहन ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह वाहन बिजली विभाग से जुड़ा हुआ था। हादसा ग्राम मानेगांव के पास हुआ, जब बाइक सवार बरगी से जबलपुर की ओर जा रहे थे।  

बरगी थाना प्रभारी कमलेश चोंरेया ने बताया कि तीनों पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post