News Update: क्या कैलाश गहलोत को दिल्ली का CM बनाकर हरियाणा साधेंगे केजरीवाल

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद सवाल उठता है कि अब दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तारी के बाद 13 सितंबर को जमानत मिलने के बाद 15 सितंबर को पार्टी दफ्तर में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद पार्टी दो-तीन दिन में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत CM पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। गहलोत का जाट समुदाय से आना, हरियाणा में चुनावी फायदा, और उनके फंड जुटाने की क्षमता को उनकी दावेदारी मजबूत करने वाले कारण माने जा रहे हैं। साथ ही, उपराज्यपाल से अच्छे संबंध होने के कारण गहलोत को चुना जाना AAP के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी संभावित CM के तौर पर सामने आया है। उनकी नियुक्ति से केजरीवाल को CM आवास छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पार्टी को एक पारिवारिक चेहरा मिलेगा।

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव और हरियाणा चुनावों को देखते हुए, पार्टी के लिए यह निर्णय बेहद महत्वपूर्ण है, जहां दलित डिप्टी CM बनाने की चर्चा भी हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post