दैनिक सांध्य बन्धु नीमच। जिले के जीरन क्षेत्र में सोमवार को 18 वर्षीय छात्र आशपाक हुसैन की कुएं में डूबने से मौत हो गई। सुबह वह शहर जाने के लिए निकला था, लेकिन जब देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जीरन से बरखेड़ा गुर्जर जाने वाले रास्ते पर स्थित कुएं के पास उसकी चप्पल मिलने के बाद संदेह गहराया।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से छात्र का शव कुएं से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नीमच जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
आशपाक हुसैन, जो कक्षा 12वीं का छात्र था, दो बहनों में इकलौता भाई था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है कि छात्र की मौत दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई और कारण है।
