Jabalpur News: शास्त्री ब्रिज पर ASI का एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

Ai Image

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
थाना मदनमहल क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री ब्रिज पर ड्यूटी से लौट रहे सहायक उप निरीक्षक (ASI) नंदू सिंह का सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहायक उप निरीक्षक नंदू सिंह ने पुलिस को बताया कि वे पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। बीती रात करीब 10 बजे वे होली ड्यूटी कर गोरखपुर थाना अंतर्गत मांडवा क्षेत्र से अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 NK 9856 से पुलिस लाइन लौट रहे थे।

जैसे ही वे शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे, सामने से आ रही एक कार के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसका नंबर पीड़ित नहीं देख सका।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ASI को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 281 एवं 125-ए बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post