दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने उत्साह और उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने बॉलीवुड के लोकप्रिय होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। खास आकर्षण वॉटर कैनन रहा, जिससे पुलिसकर्मी रंगों के साथ पानी में भीगते नजर आए और पूरा माहौल रंगीन हो गया।
एडिशनल एसपी ने गाकर बढ़ाया उत्साह
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए गीत गाया और जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी रोजाना 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करते हैं और ऐसे आयोजन उन्हें मानसिक तनाव से राहत देने के साथ-साथ आपसी मेलजोल का अवसर देते हैं।
उन्होंने बताया कि आज पुलिस लाइन में सभी जवान एकत्रित होकर होली मना रहे हैं, जबकि अगले दिन से वे फिर अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
72 घंटे की सतत ड्यूटी के बाद सामूहिक उत्सव
पुलिस अधिकारियों के अनुसार होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने लगातार 72 घंटे ड्यूटी की। परंपरा के अनुसार, पुलिसकर्मी होली के अगले दिन सामूहिक रूप से उत्सव मनाते हैं।
Tags
jabalpur
