दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के छोटी ओमती क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9:30 बजे दो गुटों के बीच आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, वहीं गोली चलने की खबर से इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भानतलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो गुटों के बीच मामूली विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पहले आपसी गाली-गलौज हुई और फिर झड़प शुरू हो गई। शरारती तत्वों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
