वृष राशि: आज का दिन कुछ कठिनाइयों वाला रह सकता है। काम में मन कम लगेगा और कुछ विरोधी आपको बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए फोकस बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र रहना होगा, तभी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी और संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं।
मिथुन राशि: विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेनदेन से जुड़े मामलों पर नजर रखें। यदि किसी से उधार लिया था तो उसे चुकाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और आय बढ़ाने के साधनों पर ध्यान दें, जिसके लिए मेहनत करनी होगी।
कर्क राशि: आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आस-पड़ोस में विवाद की स्थिति बने तो आप शांति बनाए रखें। नौकरी से संबंधित किसी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी तो उसके मिलने की संभावना है। योजना बनाकर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है।
सिंह राशि: आज उन्नति के रास्ते खुलेंगे। विरोधी आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको मेहनत जारी रखनी होगी। संतान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को आप अच्छे से निभाएंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का समय मिलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बन सकती है।
कन्या राशि: आज का दिन कठिनाइयों वाला रहेगा, इसलिए बेवजह बोलने से बचें। कोई कानूनी मामला तनाव बढ़ा सकता है। आंख-कान खोलकर काम करें और बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें। मन मुताबिक काम न मिलने से परेशानी होगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्ति की सलाह से बचें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशि: आज किसी पुरानी गलती से सबक लेने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चिंता बनी रहेगी, जिसके लिए बड़ों से सलाह करेंगे। काम टालने की आदत बाद में समस्या बन सकती है। धन को अच्छी योजनाओं में निवेश करने का विचार करेंगे। संतान को नौकरी से संबंधित काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि: आज कामों पर विशेष ध्यान दें। बिजनेस से जुड़ा काम लेकर यात्रा हो सकती है। किसी को धन उधार बहुत सोच-समझकर दें। जीवनसाथी से ऐसा कुछ न कहें जिससे विवाद हो। पारिवारिक मामलों को आपस में बैठकर सुलझाएं, बाहरी सलाह नुकसानदेह हो सकती है।
धनु राशि: आज सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा और आय के स्रोत मजबूत होंगे। भाई-बहनों से किसी बात पर खटपट हो सकती है, इसलिए अपने काम से मतलब रखें। छोटे बच्चे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा करेंगे।
मकर राशि: आज आय को ध्यान में रखकर खर्च करें। बिजनेस में बदलाव सोच-समझकर करें। विदेश से जुड़े व्यापार में खुशखबरी मिल सकती है। रहन-सहन के स्तर में बदलाव आएगा और नए कपड़े या गहने खरीद सकते हैं। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें।
कुंभ राशि: आज का दिन मिश्रित फल देगा। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखने से लोगों से तालमेल बनेगा। किसी राजनीतिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में गलती होने से डांट पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर सहमति बनने से खुशी का माहौल रहेगा।
मीन राशि: आज बहुत सोच-समझकर बोलें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से चिंता रहेगी। कोई पुराना फैसला सिरदर्द बन सकता है। लंबे समय से पेंडिंग सरकारी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
