Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, तो आपके खूब काम आएगी। 

वृष राशिः 

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप भविष्य को लेकर कुछ इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर सोच समझकर चलने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। 

मिथुन राशि : 

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके कुछ नए कामों से पहचान बनेगी। 

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपका कोई  पुराने काम से आपको टेंशन अधिक रहेगी और आपका काम करने में मन भी थोड़ा कम लगेगा। आपका बिजनेस के किसी योजना से भी आपके हाथ धोना पड़ सकता है। 

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका यदि कोई लंबे समय से रुका हुआ काम अटका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। 

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी नई प्रॉपर्टी, मकान आदि की खरीदारी करने की आप योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिवार के सदस्य खुश रहेंगे। 

तुला राशिः 

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। 

वृश्चिक राशिः 

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको अपनी अपनी आय और व्यय में संतुलन बनकर चलने की आवश्यकता है। संतान को कार्य करते देख आपके मन में खुशी होगी। 

धनु राशिः 

आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। 

मकर राशिः

आज के दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने सहयोगियों से कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। 

कुंभ राशिः

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। 

मीन राशिः 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी माताजी आपको कोई संपत्ति से संबंधित जरूरी जानकारी दे सकती हैं। बच्चों के साथ आप कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post